Hardoi: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

By INA News Desk
Apr 3, 2026 - 15:57
31 Views
Hardoi: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को पीड़िता की दादी द्वारा थाना बिलग्राम में तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्राम बिरौरी निवासी राजपाल पुत्र रामसनेही ने उनकी नाबालिग पोती के साथ छेड़छाड़ की, गाली-गलौज की तथा मारपीट भी की।

इस शिकायत के आधार पर थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 150/26 धारा 74/115(2)/352/351(3)/326 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीप नारायण पांडेय और कांस्टेबल आनंद यादव शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: ईएमटी दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंबुलेंस कर्मियों को सीएमओ ने किया सम्मानित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow