Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक। 

जनपद हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता

Apr 3, 2026 - 16:10
32 Views
Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक। 
हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक। 

हरदोई। जनपद हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामों व कस्बों में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम मन्नापुरवा में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक सुरेखा शर्मा की उपस्थिति में महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1076, 1098, 102, 101, 108 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया गया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया गया। इसी क्रम में कस्बा मल्लावां में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108, 1098 एवं 1930 की जानकारी दी गई। वहीं थाना अरवल क्षेत्र के करनपुर गांव में महिला आरक्षी ज्योति शुक्ला द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं, टोल फ्री नंबरों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान छोटी बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” के बारे में जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। इस अभियान में महिला आरक्षी पूनम वर्मा, महिला आरक्षी मंजेश राजा सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Also Read- Hardoi: जिला सलाहकार समिति की बैठक में डीएम अनुनय झा सख्त—बैंकों को सीडी अनुपात सुधारने के निर्देश, योजनाओं की प्रगति पर जताई नाराजगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow