Madhya Pradesh News: पुलिस ने गोली मारने वाले सुपारी किलर अजय को उसके ग्रह ग्राम से किया  गिरफ्तार। 

इस हत्या कांड के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी,हत्या में प्रयुक्त हथियार भी भग्गुढाना के नाले से बरामद ...

Mar 24, 2025 - 11:49
46 Views
Madhya Pradesh News: पुलिस ने गोली मारने वाले सुपारी किलर अजय को उसके ग्रह ग्राम से किया  गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया,बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय पर पिछले दिनों व्यवसायिक   क्षेत्र  गंज में एक व्यवसायी अशोक पवार की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी अज्ञात आरोपियों ने अशोक पवार को दुकान में घुसकर गोली मार कर फरार हो गए थे। 

इस हत्या के लिए 15 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी l बैतूल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्या का खुलासा किया था पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था एक आरोपी फरार हो गया था जिसे भी रविवार को पुलिस ने खरगौन से गिरफ्तार कर लिया है l

घटना 18 मार्च रात नौ बजे के करीब की थी गंज में हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे l जिसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो हत्यारे दिखे जिन्होंने पहले करीब डेढ़ घंटे दुकान के सामने रेकी की और मौका मिलते ही आरोपी  हत्यारा दुकान में गया और कट्टे से गोली मारकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे l 

पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें हत्या की सुपारी देने वाला महावत बाबा विलेशगिरी पिता सेनगिरी महाराज, उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरानी बिंदवारी, गांधीनगर, तहसील बांदा (उत्तर प्रदेश),राजेश गिरी गोस्वामी पिता परसुराम गोस्वामी,* उम्र 30 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना गैरवा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) एवं एक अन्य आरोपी शामिल है l 

Also Read- Bihar News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंच गया प्रेमी, फिर लोगों ने किया ये काम ।

गंज थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि मुख्य आरोपी अजय जिसने हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार गोली मारी थी  उसे पुलिस ने उसके गृह ग्राम पोखर खुर्द जिला खरगौन से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में उपयोग किया गया कट्टा जोकि आरोपी ने भग्गू ढाना मे एक नाली मे फेंका था वह कट्टा भी बरामद किया है l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow