Political: संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- हमारे विधायकों को खरीदने की हो रही कोशिश
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। ज्यादातर सभी एग्जिट पोल में राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन...

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारे विधायकों को बीजेपी खरीदने की कोशिश कर रही है।
- दिल्ली में कांटे की टक्कर
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। ज्यादातर सभी एग्जिट पोल में राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है तो वही आम आदमी पार्टी को कम सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। बात की जाए कांग्रेस पार्टी की इन्हें एक से दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Also Read: Maharashtra: पुलिस ने 8 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, नाम छिपाकर कर रहे थे मजदूरी
लेकिन नतीजा 8 फरवरी को आएंगे तब पता चल पाएगा की राजधानी में किसकी सरकार बनने जा रही है। लेकिन एक दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उनके विधायकों को खरीदने का काम किया जा रहा।
- संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया आरोप
राजधानी में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा आरोप लगाया है कि हमारी पार्टी को तोड़ने का काम किया जा रहा है हमारे पार्टी के साथ विधायकों के पास बीजेपी के कॉल जा रहे हैं उन्हें ऑफर दिया जा रहा है कि पार्टी को छोड़ दीजिए 15-15 करोड रुपए आपको दिए जाएंगे। हमने अपने सभी विधायकों और उम्मीदवारों को कह दिया है कि अगर इस तरीके की कॉल अगर आपके पास आती है तो उनको आप रिकॉर्ड करें जिनको जनता तक पहुंचाने का हम काम करेंगे। अगर कोई मुलाकात करने आता है तो उसका चुपके से वीडियो बना ले। बताते चले कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे 8 फरवरी को सटीक आते हैं तो राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और कमल खिलेगा।
What's Your Reaction?






