Rae Bareli : रायबरेली में तेज रफ्तार बस पलटी, छह यात्री घायल
घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई। लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो अधिकांश मेहनत-मजदूरी के लिए जा रहे थे। तेज रफ्ता
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के नैय्या नाला पुल के पास एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। बस नाले में गिरने से बच गई।
घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुई। लखनऊ से छत्तीसगढ़ जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जो अधिकांश मेहनत-मजदूरी के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण खो गया। बस पलटने पर यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। चीख-पुकार मच गई। डिडौली गांव तक आवाज सुनाई दी।
सूचना पर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पेट्रोलिंग पर मौजूद एसआई एमएल यादव, कांस्टेबल प्रशांत सिंह और एचजी चालक कमल किशोर ने भी मदद की। ग्रामीणों और राहगीरों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मदद के दौरान एक कार सवार सुयश (पिता कैलाश, इंदिरा नगर रायबरेली) खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यात्रियों लल्लू सोनकर (लखीमपुर खीरी) और मोहन साहू (छत्तीसगढ़) ने बताया कि चालक नशे में था। बस लहरा रही थी, फिर पलट गई। चालक मौके से भाग गया। हादसे से एक तरफ का मार्ग करीब एक घंटे जाम रहा। महिंद्रा एजेंसी के पास रूट डायवर्जन कर वाहनों को पार कराया गया। रात में हाइड्रा मशीन से बस हटाई गई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उसके मिलने पर हादसे का पूरा कारण पता चलेगा।
Also Click : Hardoi : मुख्य विकास अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे 50 बेड ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











