Rajasthan News: धीरेन्द्र शास्त्री बोले- कुंभकरण की तरह सो रहा हिंदू
बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री हमेशा से हिंदुओं को एकजुट करने वाले बयान देते रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू राष्ट्र जब भी बनेगा जब तक हिंदू एक नहीं होंगे। उन्होंने अपने कई बयानों में कहा है की जात-पात छोड़कर हिंदू एक साथ हो।
हिंदुओं को जगाने के लिए हमेशा से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लगातार बयान देते रहे हैं। अबकी बार भी उनके द्वारा एक बयान दिया गया है जिसमें उन्होंने हिंदुओं को कुंभकरण की तरह सोने की बताया है। कहा है कि जिस तरीके से कुंभकरण सोता है उसी तरीके से आज हिंदू सो रहा है।
हिंदुओं को जागना होगा
बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री हमेशा से हिंदुओं को एकजुट करने वाले बयान देते रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू राष्ट्र जब भी बनेगा जब तक हिंदू एक नहीं होंगे। उन्होंने अपने कई बयानों में कहा है की जात-पात छोड़कर हिंदू एक साथ हो। अगर हिंदू एक होंगे तभी हिंदू राष्ट्र बनेगा। अबकी बार भी उन्होंने हिंदुओं को जगाने के लिए भीलवाड़ा से एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस वक्त हिंदू कुंभकरण की तरह सो रहे हैं। जैसे पहले कुंभकरण गहरी नींद में सोता था उसी तरीके से हिंदू गहरी नींद में सो रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि हिंदुओं को जागना होगा। उन्होंने कहा कि मैं तो अपील करता हूं कि हिंदू एकता बनाकर रखें। मैं सनातन धर्म से हूं और हिंदुओं के लिए बोलूंगा उनके लिए लडूंगा।
हिंदुओं को जगाने के लिए करेंगे पदयात्रा
धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि लगातार हिंदुओं की बुरी दुर्दशा हो रही है। देखा जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां हिंदू बटा हुआ है।वहां के हिंदुओं में एकता नहीं है। धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा कि भारत पर बड़ा संकट आने वाला है।अब करो या मरो का वक्त आ गया है।हिंदुओं को अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए। इसीलिए मैं हिंदुओं को जगाने के लिए एक पद यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। जिसमें पहली पदयात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा धाम जो 21 नवंबर से 29 नवंबर को होगी। जिसमें गांव-गांव पहुंचकर हिंदुओं को जगाने का काम किया जाएगा। क्योंकि हम बजरंगबली की पार्टी से हैं जिनके नारा है "जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं"।
What's Your Reaction?









