Hardoi: राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों ने छात्राओं से किया संवाद, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल, हरदोई में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका मूवी मिश्रा एवं जिला कार्यवाहिका

Aug 19, 2026 - 18:13
5 Views
Hardoi: राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों ने छात्राओं से किया संवाद, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल, हरदोई में राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका मूवी मिश्रा एवं जिला कार्यवाहिका निधि शुक्ला ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद करते हुए राष्ट्र, समाज, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह एवं लक्ष्मी देवी ने राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं और छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्राओं को अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़े रहते हुए समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की राष्ट्र सेवा समिति के पदाधिकारी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। संवाद के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह एवं लक्ष्मी देवी ने राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से समिति की पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। पूरा विद्यालय परिसर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और राष्ट्रभावना के संदेश से ओत-प्रोत नजर आया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह,  शिक्षिकाएं कोमल यादव, कविता गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला,मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी,सोनी शुक्ला, शैलजा मिश्रा शिवानी सिंह, अपर्णा श्रीवास्तव ,शिवांगी गुप्ता , क्षमा सिंह ,मानसी मिश्रा ,लवी मिश्रा ,परी गुप्ता ,साक्षी वर्मा, दिव्यांशी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

Also Read- Pilibhit: पीलीभीत में उधार देने से इनकार पर दुकानदार पर बेलचे से हमला, इलाज के दौरान मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow