Roorkee : एआरटीओ कार्यालय और नारसन ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण, परिवहन अधिकारी संजीव सैनी ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

इसके बाद उन्होंने नए बन रहे कार्यालय भवन और वहां तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण इस तरह किया जाए जिससे गाड़ियों का आना-जाना सुरक्षित रहे और आने वाले समय में जाम की समस्या न बने। इसके साथ

May 19, 2026 - 22:19
 0  6
Roorkee : एआरटीओ कार्यालय और नारसन ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण, परिवहन अधिकारी संजीव सैनी ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
Roorkee : एआरटीओ कार्यालय और नारसन ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण, परिवहन अधिकारी संजीव सैनी ने दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

देहरादून के संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव सैनी ने रुड़की एआरटीओ कार्यालय, उसके नए बन रहे भवन और नारसन चेकपोस्ट पर बने ग्रीन कार्ड सेंटर का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की सुविधाओं, सड़क सुरक्षा और विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण की शुरुआत पुराने एआरटीओ कार्यालय से हुई, जहां परिसर में काफी समय से खड़े सीज और लावारिस वाहनों को तुरंत हटाने या उनकी नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए।

इसके साथ ही उन्होंने अलग-अलग काउंटरों पर जाकर फाइलों और सरकारी दस्तावेजों की जांच की और कर्मचारियों को सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने को कहा। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में संजीव सैनी ने इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया कि आम जनता के काम पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और तेजी से निपटाए जाएं ताकि किसी को परेशान न होना पड़े।

इसके बाद उन्होंने नए बन रहे कार्यालय भवन और वहां तक पहुंचने वाली एप्रोच रोड का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण इस तरह किया जाए जिससे गाड़ियों का आना-जाना सुरक्षित रहे और आने वाले समय में जाम की समस्या न बने। इसके साथ ही उन्होंने वहां बनने वाले परिवहन थाने के लिए सही जमीन तलाश कर जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।

आखिरी चरण में उन्होंने नारसन चेकपोस्ट के ग्रीन कार्ड सेंटर का रुख किया, जहां यात्रियों के लिए बने नए प्रतीक्षालय और अन्य सुविधाओं को देखा गया। परिवहन अधिकारी संजीव सैनी ने खुद यात्रियों और ड्राइवरों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने स्टाफ को सख्त हिदायत दी कि किसी भी यात्री या चालक को बेवजह परेशान न किया जाए और सभी जरूरी काम बिना किसी देरी के पूरे किए जाएं।

Also Click : Deoband : देवबंद में बिजली संकट- भीषण गर्मी में 17 घंटे तक आपूर्ति ठप, अधिकारियों की अनदेखी से जनता बेहाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow