Saharanpur : सहारनपुर देश का पहला स्मार्ट सिटी बना, शुरू की ई-ऑफिस प्रणाली
शिपू गिरि ने ई-ऑफिस के शुभारंभ पर कहा कि डिजिटल इंडिया की दिशा में देश तेजी से बढ़ रहा है। ई-ऑफिस से कामकाज में आसानी होगी और लोगों को इधर-उधर भटकना
सहारनपुर : सहारनपुर स्मार्ट सिटी ने देश के 100 स्मार्ट शहरों में पहला स्थान हासिल करते हुए ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की है। स्मार्ट सिटी सीईओ और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में यह कार्य शुरू किया गया। सहारनपुर नगर निगम में पहले से ही ई-ऑफिस प्रणाली लागू थी, और अब स्मार्ट सिटी कार्यालय भी इस डिजिटल व्यवस्था से जुड़ गया है।
शिपू गिरि ने ई-ऑफिस के शुभारंभ पर कहा कि डिजिटल इंडिया की दिशा में देश तेजी से बढ़ रहा है। ई-ऑफिस से कामकाज में आसानी होगी और लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों और पटल सहायकों से शत-प्रतिशत कार्य ई-ऑफिस पर करने का निर्देश दिया।
इसके लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और पटल सहायकों को आईटी अधिकारी मोहित तलवार ने प्रशिक्षण दिया। सभी को व्यक्तिगत आईडी और पासवर्ड दिए गए हैं, जिसके जरिए फाइलें प्रोसेस की जाएंगी। प्रत्येक अधिकारी के पास एक कोड वर्ड भी होगा। प्रशिक्षण में डाक प्रणाली, फाइल मूवमेंट, ड्राफ्टिंग और साइड नोटिंग की जानकारी दी गई। मोहित तलवार ने बताया कि फाइल आगे बढ़ाने पर डिजिटल हस्ताक्षर, तारीख और समय स्वतः अंकित हो जाएंगे।
ई-ऑफिस संचालन के लिए कंपनी सचिव शंकर तायल को नोडल अधिकारी और मोहित तलवार को ईएमडी मैनेजर नियुक्त किया गया है। यह कदम सहारनपुर को डिजिटल और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में अग्रणी बनाने का हिस्सा है।
Also Click : Shahjahanpur : जल शक्ति मंत्री का शाहजहांपुर दौरा, गर्रा नदी परियोजना का निरीक्षण
What's Your Reaction?









