Saharanpur : मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अंकित किए बगैर ही बिक रहे हैं मिल्क रस्क

जो अपने द्वारा निर्मित मिल्क रस्क के पेट के ऊपर ने तो उसके निर्मित करने की तिथि अंकित कर रहा कर रही है और नहीं उसकी एक्सपायरी डेट अंकित की गई है इतना ही नहीं भारतीय खाद्य

By INA News Desk
Mar 8, 2026 - 11:31
64 Views
Saharanpur : मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अंकित किए बगैर ही बिक रहे हैं मिल्क रस्क
Saharanpur : मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट अंकित किए बगैर ही बिक रहे हैं मिल्क रस्क

पाक रमजान के महीने में खुलेआम मिलावट खोरी का बाजार हो रहा ग्रम

सहारनपुर। बाजार में खुलेआम बिक रहे “मिल्क टोस्ट” उत्पाद ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। “मॉडर्न न•1 क्वालिटी मिल्क टोस्ट” नाम से बिक रहे इस पैकेट पर न तो निर्माण तिथि (MFG) दर्ज है, न एक्सपायरी डेट और न ही बैच नंबर। हैरानी की बात यह है कि इसी उत्पाद को खाने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने और उल्टी होने की शिकायत सामने आई है।पैकेट पर निर्माता के रूप में M/s J.K. Food Products, चौक कुतुब शेर, सहारनपुर अंकित है। आरोप है कि यह माल बाजार में एक बंटी नामक सप्लायर के माध्यम से धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्पाद से तेज दुर्गंध आ रही थी, इसके बावजूद इसे दुकानों पर सप्लाई किया गया।
जब इस संबंध में उत्पाद बनाने वाले व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने कथित तौर पर न सिर्फ लापरवाही स्वीकारने जैसा बयान दिया, बल्कि शिकायत करने पर धमकी भरे अंदाज में कहा कि “हमारा माल ऐसे ही बिकता है जो करना है कर लो इस बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार किसी भी पैकेज्ड फूड पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट, बैच नंबर और लाइसेंस विवरण अनिवार्य होते हैं। इन जानकारियों के बिना उत्पाद बेचना सीधे-सीधे उपभोक्ता अधिकारों और खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन माना जाता है। ऐसे उत्पाद से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में इस तरह का उत्पाद खुलेआम बिक रहा है तो खाद्य सुरक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कर पाए! यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़े जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले सकता है।

  • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है मिलावट खोरी का कारोबार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सिर्फ त्योहारी सीजन में ही खाद्य पदार्थों की सेंपलिंग करने के लिए बाजारों में उतरते हैं लेकिन इसके विपरीत उपरोक्त विभाग के अधिकारी आराम की चादर तानकर सोए रहते हैं सूत्रों का कहना है की त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दूध की डायरी बकरी किचन मसाले बनाने वाले छोटी पर बड़ी फैक्ट्री के अलावा अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाले मुनाफाखोर मिलावटखोरों से महीने भर अवैध वसूली करने का खेल खेलते रहते हैं लगभग सप्ताह भरपूर थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंतर्गत अंबाला रोड स्थित एक दूध की देरी मालिक से अवैध वसूली किए जाने को लेकर डेरी संचार को ने नए केवल जबरदस्त हो हल्ला मचाया था बल्कि अवैध वसूली करने वाले खाद्य सुरक्षा एव ओषधि प्रशासन के खिलाफ डीएम को एक ज्ञापन भी सोंपा था हाल ही में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के पास मिल्क रस्क बनाने वाली एक ऐसी फैक्ट्री उजागर हुई है।जो अपने द्वारा निर्मित मिल्क रस्क के पेट के ऊपर ने तो उसके निर्मित करने की तिथि अंकित कर रहा कर रही है और नहीं उसकी एक्सपायरी डेट अंकित की गई है इतना ही नहीं भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों के अनुसार किसी भी मिल्क रिस्क बैंड अथवा पाप या बिस्किट के पैकेट पर यह भी अंकित किया जाना आवश्यक है की उक्त उत्पादन में प्रोटीन एवं मिनरल्स की मात्रा कितनी होनी चाहिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अनुसार उक्त उत्पादन में कैल्शियम फास्फोरस मैग्नीशियम पोटैशियम ग्लूकोस सोडियम जिंक कॉपर आयरन एवं सेलेनियम की मात्रा दर्ज की जान अति आवश्यक है क्योंकि उक्त सभी मिनरल्स मानव जीवन को स्वस्थ रखने में सर्वाधिक लाभदायक होते हैं।

मौजूदा समय में पाक रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में रोजेदार एवं उनके परिजन के अलावा अन्य परिवारों के लोग सुबह के नाश्ते में या स्कूलों में जाने वाले अपने बच्चों को मिल्क क्रश बैंड एवं ब्रेड एस या फिर बिस्कुट आदि दूध व चाय के साथ सेवन करते हैं लेकिन मुनाफाखोर मिलावट करने वाले लोग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के संरक्षण में खुले आम भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के मानकों की अनदेखी कर जन जीवन से खिलवाड़ करने में लगे हैं।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार में स्मार्ट टीवी से आधुनिक बन रहे सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow