Deoband : देवबंद में सीओ अभितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुरू किया किरायेदार सत्यापन अभियान

खानकाह चौकी क्षेत्र में भी सत्यापन जारी है। चौकी इंचार्ज संदीप सिंह डोर-टू-डोर जाकर जांच कर रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। मकान मालि

Nov 20, 2025 - 22:01
46 Views
Deoband : देवबंद में सीओ अभितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुरू किया किरायेदार सत्यापन अभियान
Deoband : देवबंद में सीओ अभितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुरू किया किरायेदार सत्यापन अभियान

देवबंद। सीओ अभितेश सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस टीम के साथ सड़कों पर उतरकर किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाया। यह अभियान घर-घर जाकर हो रहा है। पुलिस टीम किरायेदारों के दस्तावेज जांच रही है और उनकी जानकारी अपडेट कर रही है।

खानकाह चौकी क्षेत्र में भी सत्यापन जारी है। चौकी इंचार्ज संदीप सिंह डोर-टू-डोर जाकर जांच कर रहे हैं। अभियान के दौरान लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए आगे आ रहे हैं।यह अभियान शहर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए चलाया गया है। इससे अपराध रोकने और किरायेदारों की जानकारी अपडेट करने में मदद मिलेगी। पुलिस ने अपील की है कि सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन कराएं और सहयोग करें। इससे इलाके में शांति बनी रहेगी।

Also Click : Lucknow: तरंग 2025- विश्व बाल दिवस पर ‘तरंग’ कार्यक्रम का भव्य समापन, प्रतिभावान बच्चों को मिला राज्य-स्तरीय मंच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow