Sambhal : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 58 उपनिरीक्षकों का तबादला
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तबादलों में पुलिस लाइन, विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में पुलिस
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 58 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले किए हैं। यह कदम प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तबादलों में पुलिस लाइन, विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में पुलिस लाइन से कई SI को थानों और चौकियों पर भेजा गया है, वहीं कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया गया है। तबादले की सूची में दुष्यन्त गोस्वामी को पुलिस लाइन से थाना चंदौसी के चौकी मण्डी पर, सतवीर सिंह को थाना असमोली के चौकी मढन पर, नरेंद्र कुमार को थाना सम्भल के चौकी टांडा पर, रहमत अली को थाना बहजोई पर भेजा गया है।
इसी प्रकार इमरान को थाना रायसत्ती, अंकित को थाना जूनावई, और कुसुमलता शर्मा को धनारी में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन तबादलों से थाना क्षेत्रों में बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण की स्थिति मजबूत होगी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाना है।
सूत्रों के मुताबिक, आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यह कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है। इस बड़े फेरबदल से उम्मीद है कि थानों में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ पुलिस कार्य करेगी, जिससे जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल और बेहतर होगा।
Also Click : Sitapur : घर से मजदूरी करने के लिए निकला युवक लापता
What's Your Reaction?











