Sambhal : साध्वी गीता प्रधान का बड़ा बयान- बाबा बागेश्वर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का कर रहे काम, योगी सरकार नहीं बख्शेगी भूमाफिया

साध्वी गीता प्रधान ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और राधानंद महाराज के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर कहा कि यह संत समाज में फूट डालने की साजिश है। उन्होंने संत समाज से एक

Sep 10, 2025 - 10:04
 0  100
Sambhal : साध्वी गीता प्रधान का बड़ा बयान- बाबा बागेश्वर देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का कर रहे काम, योगी सरकार नहीं बख्शेगी भूमाफिया
साध्वी गीता प्रधान, पूर्व दर्जा मंत्री

Report : उवैस दानिश, सम्भल

पूर्व दर्जा मंत्री साध्वी गीता प्रधान ने बाबा बागेश्वर को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य अत्यंत विद्वान संत हैं और बाबा बागेश्वर उनके शिष्य हैं। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर आज देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि बाबा बागेश्वर पर विपक्ष एवं दूसरे समुदाय के धर्मगुरुओं द्वारा की जा रही टिप्पणियां केवल राजनीतिक लाभ के लिए हैं। जिनके पास कोई मुद्दा नहीं होता, वे इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरा संत समाज बाबा बागेश्वर के साथ खड़ा है।

साध्वी गीता प्रधान ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और राधानंद महाराज के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर कहा कि यह संत समाज में फूट डालने की साजिश है। उन्होंने संत समाज से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि सनातन को कमजोर करने की हर कोशिश नाकाम होगी। बीजेपी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि जब से योगी और मोदी सरकार आई है, देश भगवामय हो गया है। राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, साधु-संतों को वह सम्मान मिला जो पिछली सरकारों में कभी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान का काम भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है, इसके लिए संत समाज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करता है। सम्भल में घटती हिंदू आबादी को लेकर साध्वी गीता प्रधान ने कहा कि यहां की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। वहीं, सपा विधायक इकबाल महमूद पर हुई बुलडोजर कार्यवाही का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार भूमाफियाओं को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का सर्वसमाज समर्थन कर रहा है।

Also Click : Sitapur : घर से मजदूरी करने के लिए निकला युवक लापता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow