Sambhal: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस पर बड़ी जीत- 1100+ मरीज ठीक, 600 का इलाज जारी।
जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता सामने आई है। डॉ. आंचल मल्होत्रा के अनुसार, अस्पताल में आने
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता सामने आई है। डॉ. आंचल मल्होत्रा के अनुसार, अस्पताल में आने वाले हेपेटाइटिस-बी और सी के मरीजों की पहले व्यवस्थित स्क्रीनिंग की जाती है, जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का वायरल लोड टेस्ट कर इलाज शुरू किया जाता है। अच्छी बात यह है कि अस्पताल में ही वायरल लोड जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों को बाहर भटकना नहीं पड़ता।
इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह चरणबद्ध है। जिन मरीजों में वायरस सक्रिय पाया जाता है, उन्हें तीन महीने का कोर्स दिया जाता है, जिसमें हर 28 दिन पर डोज और जांच के जरिए सुधार की निगरानी की जाती है। तीसरी डोज के बाद मरीजों को फिर तीन महीने बाद SVR (वायरल लोड) टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीज पूरी तरह ठीक हुआ या नहीं। अस्पताल के आंकड़े उम्मीद जगाने वाले हैं—अब तक 1100 से ज्यादा मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 500 से 600 मरीजों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बचाव को लेकर भी साफ संदेश दिया है—बिना जरूरत टैटू बनवाने से बचें, झोलाछाप से इलाज न कराएं और शेविंग के दौरान हमेशा नया ब्लेड इस्तेमाल करें। जागरूकता और सतर्कता ही हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
Also Read- Lucknow: शनिवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
What's Your Reaction?









