Sambhal : प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

भाजपा युवा मोर्चा ने इस रक्तदान शिविर के लिए 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था, जो प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप तय किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में

Sep 17, 2025 - 19:28
 0  86
Sambhal : प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को जिलेभर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में एकता विहार कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. नेपाल सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर एमएलसी नेपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसे करके जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में ऐसे सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने का आह्वान किया।

भाजपा युवा मोर्चा ने इस रक्तदान शिविर के लिए 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था, जो प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के प्रतीक स्वरूप तय किया गया था। लेकिन कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह के चलते यह लक्ष्य पार हो गया। सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाया।युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह सिर्फ एक रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि समाजसेवा का संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, त्याग और समर्पण की राह पर आगे बढ़ रहा है, और युवा मोर्चा इस दिशा में लगातार कार्य करता रहेगा।

जिले के सम्भल, चंदौसी और बबराला में भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के लंबे स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि सेवा और समाजहित के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लेने का अवसर है।

Also Click : Baitul : आजादी के 75 सालों बाद भी ग्रामीण तरस रहे पक्की सड़क के लिए, भाजपा के खोखले विकास के दावों की खुल रही पोल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow