जनपद संभल मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजना में अव्वल, जुलाई 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान।  

Sambhal: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में जनपद संभल ने माह जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की विकास से संबंधित....

Aug 11, 2025 - 18:11
46 Views
जनपद संभल मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजना में अव्वल, जुलाई 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान।  
जनपद संभल मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और निराश्रित महिला पेंशन योजना में अव्वल, जुलाई 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान।  

Sambhal: महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में जनपद संभल ने माह जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की विकास से संबंधित रिपोर्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के कुशल निर्देशन में जनपद ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जनपद संभल का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है। माह अगस्त 2024 में द्वितीय, सितंबर 2024 में तृतीय, अक्टूबर 2024 में प्रथम, नवंबर 2024 में द्वितीय, दिसंबर 2024 में प्रथम, जनवरी 2025 में प्रथम, फरवरी 2025 में प्रथम, मार्च 2025 में द्वितीय, अप्रैल 2025 में प्रथम, मई 2025 में प्रथम, जून 2025 में प्रथम और जुलाई 2025 में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह, निराश्रित महिला पेंशन योजना में जनपद ने मार्च 2025 से जुलाई 2025 तक लगातार प्रथम स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने निर्देश दिए कि दोनों योजनाओं के तहत सभी पात्र बालिकाओं और महिलाओं के आवेदन सुनिश्चित किए जाएं। प्राप्त आवेदनों का एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार स्थलीय सत्यापन कर निस्तारण किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके। यह उपलब्धि जनपद संभल के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि जिला प्रशासन महिला कल्याण योजनाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई, तहसीलदार सम्भल ने 35 दुकानें और 12 मकान चिन्हित किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow