Sambhal : बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन को जीत का भरोसा, सम्भल में अवैध मकानों पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना

अपने संसदीय क्षेत्र सम्भल में पत्रकारों से बातचीत में सांसद बर्क ने कहा कि जनता अब बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार

Oct 11, 2025 - 21:30
 0  29
Sambhal : बिहार चुनाव में INDIA गठबंधन को जीत का भरोसा, सम्भल में अवैध मकानों पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना
जियाउर्रहमान बर्क, सांसद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देकर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में समाजवादी पार्टी की भूमिका और सीट बंटवारे को लेकर फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

अपने संसदीय क्षेत्र सम्भल में पत्रकारों से बातचीत में सांसद बर्क ने कहा कि जनता अब बीजेपी की नीतियों से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में INDIA गठबंधन की एकजुटता बीजेपी को मात देगी।

सांसद ने हातिम सराय में अवैध घोषित किए गए करीब अस्सी मकानों पर संभावित कार्यवाही को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुसलमानों और पीडीए के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। बर्क ने कहा कि जिन मकानों पर कार्रवाई की बात हो रही है, वह तालाब की जमीन नहीं लगती और जिन लोगों के मकान हैं, उन्हें कानूनी मदद दी जाएगी।

Also Click : Lucknow : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow