Sambhal: ईदुल अज़हा पर सम्भल नगर पालिका अलर्ट: 37 वार्डों में सफाई अभियान, मेन रोड्स पर पेट्रोलिंग और डंपिंग ग्राउंड तैयार। 

सम्भल में ईदुल अज़हा को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां ने

May 27, 2026 - 10:40
25 Views
Sambhal: ईदुल अज़हा पर सम्भल नगर पालिका अलर्ट: 37 वार्डों में सफाई अभियान, मेन रोड्स पर पेट्रोलिंग और डंपिंग ग्राउंड तैयार। 
Sambhal: ईदुल अज़हा पर सम्भल नगर पालिका अलर्ट: 37 वार्डों में सफाई अभियान, मेन रोड्स पर पेट्रोलिंग और डंपिंग ग्राउंड तैयार। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में ईदुल अज़हा को लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि चौधरी मुशीर खां ने बताया कि ईदगाहों की सफाई, नमाज के लिए सफ़ें बिछाने और कुर्बानी के बाद उठने वाले वेस्टेज के निस्तारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

नगर पालिका ने तुर्तीपुर और वाजिदपुर के पास दो डंपिंग ग्राउंड बनाए हैं, जहां कुर्बानी से निकलने वाले अवशेषों का निस्तारण किया जाएगा। 37 वार्डों में ट्रैक्टर लगाए गए हैं, जबकि 10 अतिरिक्त ट्रैक्टर और दो मशीनें हायर की गई हैं। सफाई कर्मचारियों को डोर-टू-डोर व्यवस्था में लगाया गया है ताकि शहर में साफ-सफाई बनी रहे। चौधरी मुशीर खां ने बताया कि संवेदनशील और मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, ताकि रास्तों पर कोई मलबा या अवशेष गिरने पर तुरंत हटाया जा सके। ट्रॉलियों को ढककर चलाने और पीछे तख्ता लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अवैध कुर्बानी से बचें और दूसरे समुदाय की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि ईदुल अज़हा अमन, सब्र और भाईचारे का पैगाम देने वाला त्योहार है।

Also Read- Gonda : गोंडा से लखनऊ के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू, हजारों दैनिक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow