Sambhal : सम्भल में शिव मंदिर से हटी साईं प्रतिमा, गणेश की प्रतिमा होगी स्थापित

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि इस शिव मंदिर में साईं प्रतिमा वर्ष 2011 में भेंट की गई थी। प्रतिमा स्थापना के बाद से यह मंदिर में मौजूद थी, लेकिन यहाँ आने वाले अ

Aug 26, 2025 - 23:40
 0  48
Sambhal : सम्भल में शिव मंदिर से हटी साईं प्रतिमा, गणेश की प्रतिमा होगी स्थापित
सम्भल में शिव मंदिर से हटी साईं प्रतिमा, गणेश की प्रतिमा होगी स्थापित

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सनातन मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने की मुहिम अब सम्भल जिले तक पहुँच गई है। जिले के मौहल्ला फेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से एक दशक से अधिक समय से स्थापित साईं प्रतिमा को मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से मंदिर से हटाकर गंगा में प्रवाहित कर दिया। मंदिर समिति के अनुसार गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विसर्जन तक मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि इस शिव मंदिर में साईं प्रतिमा वर्ष 2011 में भेंट की गई थी। प्रतिमा स्थापना के बाद से यह मंदिर में मौजूद थी, लेकिन यहाँ आने वाले अधिकांश श्रद्धालु शिव, पार्वती, गणेश और अन्य सनातन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते रहे। समय के साथ मंदिर में जगह की कमी की समस्या भी सामने आई।मंदिर समिति और श्रद्धालुओं का कहना है कि सनातन परंपरा और मान्यताओं के अनुसार साईं बाबा का स्थान किसी भी वैदिक देवी-देवता के समान नहीं है, ऐसे में मंदिर के गर्भगृह में उनकी प्रतिमा रखना उचित नहीं माना गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि कई वर्षों से यह विषय चर्चा में था, लेकिन इस बार सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके तहत धार्मिक परंपरा का पालन करते हुए विशेष अनुष्ठान कर प्रतिमा को सम्मानपूर्वक गंगा में प्रवाहित किया गया।समिति का कहना है कि मंदिर में केवल सनातन देवी-देवताओं की ही पूजा की जाएगी और भविष्य में भी परंपराओं के अनुरूप ही व्यवस्थाएँ बनाई जाएँगी। श्रद्धालुओं ने इस निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि सनातन परंपरा का पालन करना आवश्यक है। फिलहाल मंदिर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी और गणेश विसर्जन तक विशेष पूजा-अर्चना का क्रम चलेगा।श्रद्धालुओं का कहना है कि इससे मंदिर का धार्मिक स्वरूप और भी स्पष्ट होगा तथा सनातन परंपराओं का सम्मान कायम रहेगा। यह घटना सम्भल जिले में धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के पालन को लेकर चल रही चर्चाओं को और गहरा कर रही है, साथ ही इसने सनातन मंदिरों में साईं प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर जारी राष्ट्रीय स्तर की बहस को भी नया आयाम दिया है।

Also Click : Sitapur : जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में हो रहे विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, नैमिषारण्य में हो रहे कॉरिडोर के कार्यों का डीएम ने की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow