Sitapur : जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में हो रहे विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, नैमिषारण्य में हो रहे कॉरिडोर के कार्यों का डीएम ने की समीक्षा

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कड़े निर्देश दिए कि समस्त स्थलों पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्था

By INA News Desk
Aug 26, 2025 - 23:27
137 Views
Sitapur : जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में हो रहे विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, नैमिषारण्य में हो रहे कॉरिडोर के कार्यों का डीएम ने की समीक्षा
जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य में हो रहे विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट:- सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

सीतापुर /मिश्रिख : जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने नैमिषारण्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने नैमिषारण्य बाई पास, राजघाट, पार्किंग स्थल, चक्रतीर्थ, इंट्रेन्स प्लाज, सीतापुर रोड स्थित पार्किंग एवं यात्री सुविधा केन्द्र आदि स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नैमिषारण्य बाईपास के निर्माण हेतु अधिग्रहीत भूमि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये कार्यदायी संस्था को हस्तगत करायी जाये।सभी मुआवजों का भुगतान समय से कराया जाये। ट्रैक्टर ट्राली पार्किंग स्थल पर कार्य की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राजघाट पर हाईमास्क लाइट, भूमि समतलीकरण, ट्रीगार्ड, पेयजल व अन्य सुविधाएं स्थापित करायी जायें। सभी नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों की ड्राईंग समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कड़े निर्देश दिए कि समस्त स्थलों पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्था सी0एल0सी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाये। मुख्य मार्गों से संबंधित नालों के पत्थरों को ठीक प्रकार से लगवाया जाये।

चक्रतीर्थ, राजघाट आदि स्थलों पर अनवरत सफाई टीम बनाकर करायी जाये तथा लापरवाही करने वाले सफाई कर्मियों को तत्काल हटाया जाये। ड्यूटी पर तैनात सफाई कर्मियों की सूचना एवं उनके प्रभारी का मोबाइल नम्बर फ्लैक्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जाये। उपजिलाधिकारी मिश्रिख के निर्देश दिये कि स्वच्छता व्यवस्था का नियमित रूप पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें।इसके उपरान्त जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नैमिषारण्य स्थित निरीक्षण भवन में नैमिषारण्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रचलित कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वीकृत कार्यों की शीघ्र डी0पी0आर0 बनवायी जाये एवं उनका निर्माण कार्य समय से आरम्भ किया जाये। बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

धीमी प्रगति वाले कार्यों से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रगति में सुधार किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि नियमानुसार प्रक्रिया करते हुये समय से वांछित भूमि कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करायी जाये तथा मानकों के अनुसार मुआवजा भी वितरित किया जाये।सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि ड्राइंग सम्बन्धी कार्यों को भी तत्काल पूर्ण कराते हुए योजना पूर्ण कराई जाये। नैमिषारण्य बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थलों, राजघाट, इंट्रेन्स प्लाजा, पंचमुखी प्लाजा, कोरोना प्रथम पड़ाव, चक्रतीर्थ, बाईपास आदि से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेन्द्र मिश्रा, उप निदेशक पर्यटन कल्याण सिंह सहित संबंधित अधिकारी व सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : अरे विधायक जी माफी तो मांग लो, विधायक श्याम प्रकाश द्वारा संत रामभद्राचार्य पर टिप्पणी के बाद सफाई पर बोले FB यूजर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement