Deoband : भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है- शाजिया नाज

इसके लिए कार्यकर्ता सुबह से ही जुटना आरंभ हो गए थे। लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस डॉ. शाजिया नाज के आवास पर पहुंच गई और शाम तीन बजे तक उन्हें हाउस

Aug 26, 2025 - 23:42
 0  154
Deoband : भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है- शाजिया नाज
भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है- शाजिया नाज

सार-

  • कांग्रेसी नहीं निकाल पाए वोट अधिकारी यात्रा, पुलिस ने किया नजरबंद
  • कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज को सात घंटे तक रखा हाउस अरेस्ट

देवबंद : कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेसी वोट अधिकार यात्रा नहीं निकाल पाए। पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज को घर में ही सात घंटे से अधिक समय तक नजरबंद किए रखा। उन्होंने कहा की वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने की उनकी मुहिम जारी रहेगी।

कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर वोट चोरी के मामले को लेकर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज ने मंगलवार से सात दिवसीय वोट अधिकार यात्रा आरंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए कार्यकर्ता सुबह से ही जुटना आरंभ हो गए थे। लेकिन सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस डॉ. शाजिया नाज के आवास पर पहुंच गई और शाम तीन बजे तक उन्हें हाउस अरेस्ट किए रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है और पुलिस को आगे कर विपक्ष की आवाज को दबाने पर लगी हुई है।

भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में इसकी सत्ता से विदाई तय है। कहा कि शासन प्रशासन जितनी कोशिश कर ले उनकी मुहिम रुकने वाली नहीं है।

Also Click : Deoband : घास लेने गई वृद्धा की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow