Sambhal : सम्भल में मिट्टी की ढांग धंसने से सात महिलाएं दबीं, दो की हालत गंभीर
घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के पास स्थित एक खेत में मिट्टी खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से लगभग दस फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। ग्रामीण महिलाएं
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव नरौदा में गुरुवार को मिट्टी लेने गई सात महिलाएं मिट्टी की ढांग धंसने से दब गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को बाहर निकाला गया, जिसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच अन्य महिलाओं को परिजन उपचार के लिए निजी अस्पतालों में ले गए हैं।
घटना के संबंध में बताया गया कि गांव के पास स्थित एक खेत में मिट्टी खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से लगभग दस फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था।
ग्रामीण महिलाएं घर के कामकाज के लिए मिट्टी लेने वहां गई थीं। उसी दौरान खनन की गई ढांग अचानक धंस गई, जिससे सातों महिलाएं मलबे में दब गईं।
सूचना पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी निकाल रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही के चलते आज यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खनन कराने वालों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। हादसे के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?