Sambhal : मोदीजी भारत भूमि के कोहिनूर, मनुष्य शरीर में देव पुरुष हैं- गौरीशंकराचार्य

महंत गौरीशंकराचार्य ने बताया कि वे नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए 2016 से धर्मगुरु आंदोलन चला रहे हैं और इस मुहिम में उन्हें मोदी सरकार से सहयोग

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 22:11
37 Views
Sambhal : मोदीजी भारत भूमि के कोहिनूर, मनुष्य शरीर में देव पुरुष हैं- गौरीशंकराचार्य
ब्रह्मर्षि विश्वगुरु डॉ. गौरीशंकराचार्य, पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

नेपाल के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के महंत ब्रह्मर्षि विश्वगुरु डॉ. गौरीशंकराचार्य ने सम्भल के राजघाट पर गंगा आरती में शामिल होकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल भौगोलिक रूप से भले दो देश हों, लेकिन दोनों की आत्मा एक है। नेपाल में किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी अस्थियां भारत की गंगा में ही प्रवाहित की जाती हैं, यह दोनों देशों के आध्यात्मिक एकत्व का प्रतीक है।महंत गौरीशंकराचार्य ने बताया कि वे नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए 2016 से धर्मगुरु आंदोलन चला रहे हैं और इस मुहिम में उन्हें मोदी सरकार से सहयोग की आशा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भारत भूमि का कोहिनूर और देव पुरुष” बताया।कहा कि मोदीजी भारत का पुनरोद्धार कर रहे हैं और भारत स्वयं सदैव से ही हिंदू राष्ट्र रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक दृष्टि से भले विचार भिन्न हों, लेकिन भारत की संस्कृति, आस्था और धर्म सनातन परंपरा में रचे-बसे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के साथ पदयात्रा कार्यक्रम का भी उल्लेख किया और भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में देखने की शुभकामनाएं दीं।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement