Sambhal : अवैध अस्पतालों व क्लीनिक पर सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल व एक क्लीनिक सील

जनपद सम्भल में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में थाना सम्भल क्षेत्र के ग्राम

Sep 24, 2025 - 21:20
 0  45
Sambhal : अवैध अस्पतालों व क्लीनिक पर सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल व एक क्लीनिक सील
अवैध अस्पतालों व क्लीनिक पर सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल व एक क्लीनिक सील

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में थाना सम्भल क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर टांडा में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व क्लीनिकों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य नियमों की धज्जियां उड़ाते पाए गए दो अस्पतालों और एक क्लीनिक को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि ग्राम मोहम्मदपुर टांडा में कई अस्पताल और क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन व बिना योग्य डॉक्टरों के संचालित किए जा रहे हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सबसे पहले बंगाली अस्पताल की जांच की गई, जहां पर न तो कोई पंजीकरण प्रमाण पत्र मिला और न ही कोई योग्य डॉक्टर मौजूद था। अस्पताल पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। साथ ही बंगाली मेडिकल भी बिना ऑनर के चलता मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। इसके बाद टीम ने ए.एस. अस्पताल की जांच की, जहां कई मरीज भर्ती मिले। लेकिन अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था।अस्पताल को बिना डॉक्टर के संचालित होते पाए जाने पर तुरंत सील कर दिया गया। इस दौरान वहां भर्ती मरीजों को सुरक्षित तरीके से अन्य सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। साथ ही ए.एस. क्लीनिक की जांच के दौरान पता चला कि वह न केवल बिना पंजीकरण बल्कि बिना डॉक्टर के भी संचालित हो रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक को भी सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित अस्पताल और क्लीनिक मरीजों की जान के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि इन अवैध अस्पतालों के कारण लोग ठगी का शिकार हो रहे थे और उनकी जान जोखिम में पड़ रही थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की भावना है और उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताया। इस छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। प्रशासन का यह अभियान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Also Click : Lucknow : ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का 'ग्रीन इंजन' भी बन रहा उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजर आएगा पृथ्वी के प्रति उत्तर प्रदेश का संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow