Sambhal : सोशल मीडिया बना जनता की आवाज, दिव्यांग महिला ने डीएम से लगाई बिजली बिल कम कराने की गुहार

मामला थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम दबोई कलां का है, जहां की रहने वाली दिव्यांग पार्वती देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया से बिजली बिल कम क

By INA News Desk
Dec 25, 2025 - 21:21
44 Views
Sambhal : सोशल मीडिया बना जनता की आवाज, दिव्यांग महिला ने डीएम से लगाई बिजली बिल कम कराने की गुहार
Sambhal : सोशल मीडिया बना जनता की आवाज, दिव्यांग महिला ने डीएम से लगाई बिजली बिल कम कराने की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में सोशल मीडिया आम लोगों के लिए समस्याएं उठाने का एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। बीते दिनों जहां दो नाबालिग बच्चियों ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी से गुहार लगाकर अपने मकान की छत से गुजर रही 15 वर्ष पुरानी बंद बिजली लाइन को हटवाने में सफलता पाई थी, वहीं ठंड के प्रकोप को देखते हुए चार बच्चियों की अपील पर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने स्कूलों में छुट्टियों का आदेश भी जारी किया था। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग महिला जिलाधिकारी से अपनी समस्या के समाधान की मांग कर रही है।

मामला थाना असमोली क्षेत्र के ग्राम दबोई कलां का है, जहां की रहने वाली दिव्यांग पार्वती देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया से बिजली बिल कम कराने की गुहार लगाई है। पार्वती देवी का कहना है कि उनके घर में जितना बिजली लोड है, उसके मुकाबले कई गुना अधिक बिजली बिल आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत का कोई समाधान नहीं किया गया। दिव्यांग महिला ने वीडियो में कहा कि सीमित आय और शारीरिक अक्षमता के कारण इतना अधिक बिजली बिल भर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक लोड के अनुसार बिजली बिल संशोधित कराने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग प्रशासन से दिव्यांग महिला की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow