Sambhal : सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियां

वैसे तो जिले की तीनों मिल के क्षेत्र में सड़कों पर ओवरलोड एवं ओवरलेंथ गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां मिलों में गन्ना ढो रही हैं एक पर्सेंट ट्राली पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं हैं। सड़कों प

Dec 1, 2025 - 23:55
 0  81
Sambhal : सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियां
Sambhal : सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियां

Report : उवैस दानिश, सम्भल

शुगर मिलें चलने के बाद सम्भल में ट्रैफिक का सिस्टम बिगड़ा है ओवरलोड एवं ओवरलैंथ गन्ने के ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर मौत बन कर दौड़ी रह हैं धामपुर ग्रुप की मिलों के इलाके में एक दम अवैध छकड़ों से गन्ने का अवैध ट्रांस्पोर्ट हो रहा है। वैसे तो जिले की तीनों मिल के क्षेत्र में सड़कों पर ओवरलोड एवं ओवरलेंथ गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां मिलों में गन्ना ढो रही हैं एक पर्सेंट ट्राली पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं हैं।सड़कों पर मौत बन कर गन्ने की ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही हैं। वहीं धामपुर ग्रुप की असमोली और रजपुरा मिल इलाके में स्थिति और खराब है। मिल के सेंटरों से मिल के लिए अवैध छकड़ों से गन्ना ढोया जा रहा है। तीन चार सौ क्विंटल गन्ना भर कर ले जा रहे छकड़े करोड़ों कीमत की सड़कों का सीना चीर रही हैं। वहीं छकड़ों से ढुलाई कर टैक्स की चोरी ट्रक के भाड़े पर डाका एवं सरकार के राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।अमिताभ चतुर्वेदी, एआरटीओ सम्भल

आपको बता दें कि परिवहन विभाग में छकड़े जैसा कोई वाहन ही रजिस्टर्ड नहीं होता है मगर मिल संचालकों की सांठ गांठ से छकड़े दौड़ रहे हैं। एआरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालियों पर उन्होंने रिफ्लैक्टर टेप और पेंट लगावाया है। ओवरसाइज ट्रैक्टर ट्राली को अनुमति न देने की मिल संचालकों को चेतावनी दी गई है छकड़ों पर पूरी तरह रोक है यदि कहीं छकड़ा पकड़ा जाता है उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।तस्वीरें देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे मगर सम्भल के प्रशासन को अब तक छकड़े नजर नहीं आए हैं। अब देखने वाली बात ये है कि कार्यवाही कब होती है?

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow