Ballia: बलिया में संजय निषाद के बयान से भड़का आक्रोश, मंत्री का पुतला घसीटकर नाले में फेंका जलाया। 

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के बयान को लेकर बलिया में काफी आक्रोश व्याप्त

By INA News Desk
Dec 2, 2025 - 10:35
48 Views
Ballia: बलिया में संजय निषाद के बयान से भड़का आक्रोश, मंत्री का पुतला घसीटकर नाले में फेंका जलाया। 
बलिया में संजय निषाद के बयान से भड़का आक्रोश, मंत्री का पुतला घसीटकर नाले में फेंका जलाया। 

Report- S.Asif Hussain zaidi 

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद के बयान को लेकर बलिया में काफी आक्रोश व्याप्त है, बलिया वासियों के साथ-साथ सेनानी पौत्र व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद के उस व्यान को लेकर उनके प्रतिकात्मक पुतले को बाइक में बांध कर  नगर के प्रमुख मार्गो पर खिचते भरण कराया, फिर गंदे कटहल नाला पूल पर पुतले का दहन किया गया। जहां बलिया पुलिस मुकदर्शक बनी रही। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो बांसडीह में आयोजित एक सभा में मंत्री डा. संजय निषाद ने जिले के लोगो को दलाल कहा था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर बलिया वासी काफी आक्रोशित   है इसी क्रम मे सेनानी पौत्र सागर सिंह राहुल व चित्तू पांडे के पौत्र ने मंत्री संजय निषाद के बयान की निन्दा करते हुए संजय निषाद के प्रतिकात्मक पुतले को सड़क पर घसीटते हुए कटहर नाले में फेंक दिया। 

और उन्हें सलाह दी है कि जंगे आज़ादी में सबसे पहले आज़ाद होने वाले हमारे जनपद  जिसे गर्व से बागी बलिया कहा जाता है। और बलिया का काफी गौरवान्वित इतिहास रहा है। और आज बलिया को  दलाल कह कर  संजय निषाद ने स्वतंत्रता आन्दोलन के शहीदों सहित जिले के लोगों का जो अपमान किया है , उसके लिए उन्हे सार्वजनिक रूप माफी मांगनी होगी।कहा  कि उन्हें सबसे पहले जिले का इतिहास पढ़ना चाहिए।
फिर कोई ब्यान या भाषण देना चाहिए।उनके इस कुकृत्य ने  जनपद वासियो को जो आघात पहुंचाया उसके लिए वे माफी मांगे, अन्यथा उन्हें बलिया जनपद में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा।

मालूम हो की 19 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन से अंग्रेजों से सबसे पहले आजाद होने वाला जिला बलिया ही है।

Also Read- Prayagraj : दरोगा सहित पांच गिरफ्तार,स्कॉर्पियो ओवरटेक करने की मामूली बात पर चलीं लाठी-रॉड, फौजी जवान को बेरहमी से पीटकर मार डाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow