Sambhal: सम्भल को मिलेगा 124 करोड़ का मेगा वाटर प्रोजेक्ट, 275 किमी नई पाइपलाइन और 65 हजार नए जल कनेक्शन की तैयारी

सम्भल शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। जल निगम की योजना के तहत

Aug 4, 2026 - 15:39
24 Views
Sambhal: सम्भल को मिलेगा 124 करोड़ का मेगा वाटर प्रोजेक्ट, 275 किमी नई पाइपलाइन और 65 हजार नए जल कनेक्शन की तैयारी
धनंजय कुमार

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। जल निगम की योजना के तहत करीब 123 से 124 करोड़ रुपये की लागत से एक महत्वाकांक्षी पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जेबीपीएल (JBPL) के प्रतिनिधि धनंजय कुमार ने दीपा सराय स्थित पुरानी पानी की टंकी का निरीक्षण किया और परियोजना की रूपरेखा साझा की।

धनंजय कुमार ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पूरे सम्भल नगर क्षेत्र में लगभग 275 किलोमीटर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही करीब 65 हजार नए घरेलू जल कनेक्शन दिए जाने का प्रस्ताव है, जिससे बड़ी आबादी को नियमित पेयजल सुविधा मिल सकेगी। परियोजना में 60 पुरानी पानी की टंकियों के पुनर्विकास, 6 नई पानी की टंकियों के निर्माण, 18 पुराने ट्यूबवेलों के सुधार, एक ट्यूबवेल के रीबोर, 26 नए ट्यूबवेल तथा 5 सीडब्ल्यूआर (क्लियर वाटर रिजर्वायर) बनाने की योजना भी शामिल है। इन रिजर्वायरों में पहले पानी का भंडारण किया जाएगा और उसके बाद सप्लाई दी जाएगी, जिससे जलापूर्ति अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी। निरीक्षण के दौरान दीपा सराय की वर्ष 2009 से बंद पड़ी पानी की टंकी का भी जायजा लिया गया। धनंजय कुमार ने कहा कि इस टंकी के संबंध में भी पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और नई परियोजना के तहत इसे शामिल करने पर विचार होगा। उन्होंने दावा किया कि परियोजना पूरी होने के बाद शहरवासियों को 24×7 पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। फिलहाल परियोजना प्रकाशन और टेंडर प्रक्रिया के चरण में है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य की समय-सीमा तय की जाएगी।

Also Read- Sambhal: तमन्ना मलिक की कांवड़ यात्रा पर प्रशासन की रोक! SDM कोर्ट का नोटिस, पति अमन त्यागी ने उठाए बड़े सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow