Sambhal : सम्भल–गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पर व्यापारियों का प्रदर्शन

व्यापारी नेता जमीलुर्रहमान ने कहा कि सम्भल जनपद रेल संपर्क के मामले में बेहद उपेक्षित रहा है। मुरादाबाद से सम्भल तक केवल एक डिब्बे की पैसेंजर ट्रेन चलती है, जो चौबीस घंटे में

Dec 7, 2025 - 13:03
 0  31
Sambhal : सम्भल–गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पर व्यापारियों का प्रदर्शन
Sambhal : सम्भल–गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से गजरौला तक रेल लाइन के विस्तारीकरण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर व्यापारियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी शंकर भूषण चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से मांग पूरी करने की अपील की। व्यापारियों का कहना है कि यह मुद्दा दशकों से लंबित है, लेकिन सरकारें अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी हैं।

व्यापारी नेता जमीलुर्रहमान ने कहा कि सम्भल जनपद रेल संपर्क के मामले में बेहद उपेक्षित रहा है। मुरादाबाद से सम्भल तक केवल एक डिब्बे की पैसेंजर ट्रेन चलती है, जो चौबीस घंटे में एक फेरा लगाती है। इसके अलावा सम्भल का रेल मार्ग से किसी भी अन्य शहर या प्रदेश से सीधा संपर्क नहीं है। इस कारण व्यापार, उद्योग और रोज़मर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है।उन्होंने बताया कि यदि सम्भल से गजरौला तक रेल लाइन का विस्तार हो जाए तो सम्भल सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश के तमाम प्रमुख शहरों से एक ही मार्ग से जुड़ जाएगा। यह न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा बल्कि जिले के विकास के नए रास्ते खोलेगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस प्रस्ताव पर विचार नहीं किया तो व्यापारी समुदाय बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उनका कहना है कि सम्भल जैसे बड़े जिले को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलना आवश्यक है और इसके लिए वे आंदोलन जारी रखेंगे।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow