Hardoi News: सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस पर स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के साथ हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली...

By INA News Desk
Apr 1, 2025 - 18:36
54 Views
Hardoi News: सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस पर स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत। 

Hardoi News: जनपद हरदोई में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह के साथ हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया। यह रैली कलेक्ट्रेट हरदोई से बैंड बाजा व सजे हुए नामांकन रथ के साथ नारे लगाते हुई रसखान प्रेक्षागृह पहुँची। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के साथ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के साथ अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की। रसखान प्रेक्षागृह में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बरेली में आयोजित किये जा रहे स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में भी सुनकर आत्मसात किया।

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी अतिथियों द्वारा बेसिक के कुछ बच्चों को प्रतीक स्वरूप निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार द्वारा सभी विद्यालयों तक निःशुल्क पाठ्यपुस्तक सत्र प्रारम्भ के पूर्व ही पहुंचा दी गई जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई बाधा न आने पाये जो कि प्रशंसनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती  ने कहा कि अब समय बदल चुका है बेसिक के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर बहुत आगे तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही हमारा प्रदेश इसी सत्र में निपुण प्रदेश के रूप में उभरकर सामने आयेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि निपुण विद्यालय आकलन में जनपद हरदोई ने निपुण विद्यालयों की संख्या के आधार पर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इसके लिए सभी बच्चे, शिक्षक एवं उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए 6-14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी विद्यालय में कराने के लिए भी सहयोग करने को कहा।

Also Read- Hardoi News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही नाली निर्माण, नाली निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री, जिम्मेदार मौन।

इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को जलपान कराकर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार,प्रभारी जिला समन्वयक प्रशिक्षण  दिलीप शुक्ला, एमआईएस इंचार्ज शैलेंद्र झा, एसआरजी आशीष मिश्र सहित शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक मनीष मिश्र द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow