Hardoi News: नमकीन विक्रेता की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, लोगों द्वारा की जा रही पुलिस की प्रशंसा।  

आपको बता दें कि और बीते रविवार को नमकीन विक्रेता नत्थू पुत्र छोटेलाल के साथ सौरभ पुत्र नरेश निवासी हरपालपुर कस्बा वह दो अन्य ...

By INA News Desk
Mar 18, 2025 - 16:46
238 Views
Hardoi News: नमकीन विक्रेता की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, लोगों द्वारा की जा रही पुलिस की प्रशंसा।  

.रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर। लगातार दो दिन दो हत्याओं से कस्बा दहल गया, परंतु पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार करने से पुलिस लोगों की प्रशंसा का पात्र भी बनी। आपको बता दें कि और बीते रविवार को नमकीन विक्रेता नत्थू पुत्र छोटेलाल के साथ सौरभ पुत्र नरेश निवासी हरपालपुर कस्बा वह दो अन्य व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई थी,जिसमें नत्थू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

Also Read- Hardoi News: हरदोई पुलिस ने किए 790 वाहनों के चालान, 117 वाहन सीज।

घटना के संबंध में मृतक के भाई राम रतन की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध हरपालपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था, साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष हरपालपुर छोटेलाल के निर्देशन में चल रहे अभियान को सफलता मिली और एक आरोपी सौरभ पुत्र नरेश को गिरफ्तार किया गया। कल सोमवार 17 मार्च को भी एक आरोपी रामजीवन पुत्र नरेश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पकड़ने में उपनिरीक्षक विनोद शर्मा, उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार एवं कांस्टेबल अभिषेक त्यागी ने सराहनीय कार्य कर आरोपी को पकड़ने का काम किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow