Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई सभागार में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा नेता सौरभ सोमवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुँ...
फैयाज उद्दीन साग़री
By INA News Shahjahanpur.
शाहजहांपुर: जनपद की चर्चित सहयोग संस्था के सभी पदाधिकारियों ने महानगर के एवीरिच इंटर कॉलेज (मिशन) पहुंचकर क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं कॉलेज के गेट पर चाय एवं कंबल का वितरण किया। चाय वितरित करते हुए फूड स्टोरी रेस्टोरेंट के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल ने कहा कि संस्था से जुड़कर जन सहयोग के कार्य करना हमको बहुत ही अच्छा लग रहा है और ऐसे कार्य करने की हम सभी को जरूरत है।
1947 में आजादी मिलने के बाद हम सभी को संविधान की जरूरत इसीलिए पड़ी कि हम सब नियम कानून का पालन करें जिससे यह देश चल सके और 26 जनवरी को संविधान लागू कर हम सभी ने गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक शाहनवाज़ खां एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, डॉक्टर पुनीत मनीषी, विकास सक्सेना, महेंद्र दुबे, स्तुति गुप्ता, शालू यादव, डॉक्टर सैय्यद अनवर, सफीकुद्दीन एडवोकेट, शिवम वर्मा, विवेक गुप्ता आदि सभी उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई सभागार में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा नेता सौरभ सोमवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके पश्चात स्वागत गीत व तरह तरह के संस्कृति कार्यक्रम हुआ और फिर पूर्व सैनिको का सम्मान किया।
इस दौरान राज्य सभा सासंद मिथिलेश कुमार, MLC सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि, कॉपरेटिव चेयरमैन डीपीएस राठौर, तो वही कार्यक्रम संयोजक सौरब सोमवंशी, निर्भय प्रताप सिंह, अभिषेक पाण्डेय, योगेंद्र मिश्रा, वैभव मिश्रा, आयुष भदौरिया, स्वर्णिम तिवारी, अवधेश पाल हर्ष बनिया, प्रशांत दीक्षित प्रतिभा, अनमोल सिंह सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
What's Your Reaction?











