Hathras: सिकंदराराऊ पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार। 

थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे और निशानदेही

May 3, 2026 - 23:50
38 Views
Hathras: सिकंदराराऊ पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार। 
गिरफ्त में आरोपी 

हाथरस। थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी के तीन पेंडल, एक अंगूठी (पीली धातु) और 16 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।मामले के अनुसार, 2 मई 2026 को गढ़ी धर्मी निवासी सुनीता देवी ने थाना सिकंदराराऊ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल को वह अपनी पुत्री के साथ पंत चौराहे से ई-रिक्शा द्वारा नगला विजन जा रही थीं। वहां पहुंचने पर उनके बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश निवासी हिनौना, थाना अवागढ़, जनपद एटा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से एक महिला का पीछा कर रहा था। मौका मिलने पर उसकी पत्नी ने बातों में उलझाकर बैग की जेब काट ली और आभूषण व नकदी चोरी कर ली।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read- Sultanpur: 2014 आचार संहिता उल्लंघन केस: कोर्ट सख्त, कुमार विश्वास समेत आरोपियों को 15 मई को पेश होने का आदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow