Sitapur : भाजपा मिश्रिख नैमिष मंडल इकाई का विस्तार, शुभम दीक्षित महामंत्री व अभय शुक्ला बनाए गये उपाध्यक्ष

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी नई इकाई को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमि

Aug 31, 2025 - 22:40
 0  49
Sitapur : भाजपा मिश्रिख नैमिष मंडल इकाई का विस्तार, शुभम दीक्षित महामंत्री व अभय शुक्ला बनाए गये उपाध्यक्ष
भाजपा मिश्रिख नैमिष मंडल इकाई का विस्तार, शुभम दीक्षित महामंत्री व अभय शुक्ला बनाए गये उपाध्यक्ष

रिपोर्ट -सुरेंद्र कुमार INA न्यूज़ नीमसार

बीती शनिवार की शाम मिश्रिख नैमिष मंडल में भारतीय जनता पार्टी की सोलह सदस्यीय इकाई का विस्तार किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय ने जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के निर्देश पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें कार्यकर्ताओं को नए दायित्व सौंपे गए। नवगठित इकाई में नैमिषारण्य के शुभम दीक्षित को मंडल महामंत्री और अभय शुक्ला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद सोनू सागर, विवेक सिंह, आलोक सिंह, अभय शुक्ला, सीमा गुप्ता एवं पीयूष बिहारी मिश्रा, महामंत्री संदीप राजवंशी, शुभम दीक्षित, मंडल मंत्री नीतू कश्यप, आनंद, निशा वर्मा, सोनू राजवंशी, प्रेम गौतम, राहुल कश्यप, कोषाध्यक्ष सुमित सैनी को बनाया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी नई इकाई को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से मिश्रिख नैमिष मंडल में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कटिबद्ध हैं। नवनियुक्त महामंत्री शुभम दीक्षित ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।

मिश्रित नैमिषारण्य की पावन भूमि पर भाजपा के विचारों को और सशक्त करने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। यह विस्तार स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने वाला सिद्ध हुआ है, और मिश्रिख नैमिष मंडल में भाजपा की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। सर्वप्रथम अपने नेतृत्व व जनप्रतिनिधियों से मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे नैमिष के विकास कार्य में स्थानीय लोगों की भूमि का मुआवजा बढ़ाने के लिए भी कार्य करेंगे साथ ही नैमिष तीर्थ का विकास कार्य में तीर्थ की प्राचीनता बनी रहे इस पर भी कार्य करेंगे।

Also Click : Ballia : बलिया में गंगा के कटान से नौरंगा गांव में तबाही, 37 मकान नदी में समाए, डीएम ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow