Sitapur : जिले के सभी ब्लाकों में भाजपा की कार्यशाला आयोजित

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले के सभी 19 ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की गई भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वा

By INA News Desk
Sep 16, 2025 - 21:05
52 Views
Sitapur : जिले के सभी ब्लाकों में भाजपा की कार्यशाला आयोजित
जिले के सभी ब्लाकों में भाजपा की कार्यशाला आयोजित
Advertisement
Advertisement

सीतापुर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिले के सभी 19 ब्लॉकों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की गई भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा महोली पिसावा व खैराबाद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक की कार्यशालाओ की अध्यक्षता की गई। महोली में आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियो क़ो संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियो से मतदाता सूची के पुनिरीक्षण व लोगों को पार्टी के विजन से जोड़ने के कार्य को निर्देशानुसार करने का आवाहन किया। साथ ही आवश्यक विषयों की तैयारी बैठक भी जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ की गई।।

  • सभी 19 ब्लॉकों में भाजपा द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष / विधानसभा प्रवासी महोली नैमिष रत्न तिवारी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष / पिसावां संयोजक राहुल जायसवाल ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश मंडल अध्यक्ष पिसावां शिव प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक मिश्रा, युवा मोर्चा महामंत्री तरुण मिश्रा सम्मानित मंडल अध्यक्ष बड़ागांव रजनीश श्रीवास्तव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा सहित पंचायत चुनाव के सम्मानित संयोजक ,सह संयोजक एवं वार्डो के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।

Also Click : Sambhal : रामभद्राचार्य के बयान पर सम्भल के धर्मगुरु का पलटवार, कहा – इस्लाम की जानकारी बिना बयानबाजी न करें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement