Sitapur : स्वस्थ शरीर के लिए नियमित जांच आवश्यक है - डॉ शाहिना बानो
पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 51 के सापेक्ष 40 विद्यार्थी उपस्थित मिले रूटीन चेकअप वर्ष में एक बार होता है। जिसमें टीम ने देखा कि दो त्वचा के रोगी और एक दांत की बीमा
खैराबाद- सीतापुर : मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद की एक टीम बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय शरफापुर पहुंची।इस टीम का नेतृत्व डॉक्टर शाहिना बानो कर रही थी उनका सहयोग संजीव वाजपेई फिजियोथैरेपिस्ट तथा भावना मिश्रा स्टाफ नर्स एवं फाख्ता अर्श काउंसलर ने किया।
छात्र -छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए डॉ शाहिना बानो ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए नियमित जांच कराते रहना चाहिए, इसका लाभ यह होगा कि किसी भी बीमारी का लक्षण समय पर डाक्टर की नजर में आ जाएगा और फिर उसका समुचित इलाज समय रहते हो सकता है। क्योंकि हमारी छोटी सी लापरवाही ही बाद में बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।
पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 51 के सापेक्ष 40 विद्यार्थी उपस्थित मिले रूटीन चेकअप वर्ष में एक बार होता है।जिसमें टीम ने देखा कि दो त्वचा के रोगी और एक दांत की बीमारी से बच्चा सफर कर रहा था। फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर ने मशीनों से सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया तथा एनीमिया से बचाव आई एफ ए साप्ताहिक गोली के उपयोग पर प्रकाश डाला बच्चों की लंबाई व वजन कराया गया, अर्श काउंसलर फाख्ता ने बच्चों से विस्तार पूर्वक बात की उन्होंने रसोइयों से स्वच्छता तथा पौष्टिक भोजन के लिए अपने विचार साझा किये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर मुस्तफा अली ने उक्त टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
Also Click : Sambhal : रामभद्राचार्य के बयान पर सम्भल के धर्मगुरु का पलटवार, कहा – इस्लाम की जानकारी बिना बयानबाजी न करें
What's Your Reaction?









