Sitapur : नशे में कंटेनर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक महिला की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक प्रमोद कुमार मिश्रा नशे की हालत में था। सबसे पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के बिजवार में उसने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार

Jan 14, 2026 - 21:27
24 Views
Sitapur : नशे में कंटेनर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक महिला की मौत
Sitapur : नशे में कंटेनर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक महिला की मौत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur

सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर मछरेहटा चुंगी चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आरएस लॉजिस्टिक्स कंपनी का कंटेनर (नंबर यूके 06 सीबी 1521) उत्तराखंड से सामान लेकर सीतापुर से लखनऊ जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर चालक प्रमोद कुमार मिश्रा नशे की हालत में था। सबसे पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के बिजवार में उसने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान ग्राम वेड़ेका, थाना मानपुर निवासी रेनू शुक्ला (पत्नी पंकज शुक्ला, उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में हुई। वह अपने रिश्तेदार के साथ सीतापुर से घर मानपुर जा रही थी।हादसे के बाद कंटेनर भागने की कोशिश में खैराबाद क्षेत्र में पहुंचा। यहां अनियंत्रित कंटेनर ने जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार की कार, एक एम्बुलेंस, दो कारों और कई अन्य वाहनों को चपेट में ले लिया। सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विपिन कुमार अपनी बहन के साथ सीतापुर से लखनऊ जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा आगे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसा। गनीमत रही कि विपिन कुमार और उनकी बहन बाल-बाल बच गए।

हादसे से हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाया और कड़ी मेहनत के बाद यातायात बहाल किया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कंटेनर चालक अत्यधिक नशे में था। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, लेकिन नशे के कारण वह कुछ बता नहीं पा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow