Sitapur : रेउसा में मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी का खेल जारी, जिम्मेदारों की मिलीभगत का आरोप
एक उदाहरण में डामर रोड से तालाब तक चकमार्ग उच्चीकरण कार्य के लिए 75 श्रमिकों की हाजिरी दिखाई गई, जबकि साइट पर सिर्फ आठ-दस श्रमिक ही काम करते दि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के थानगांव इलाके में विकास खंड रेउसा की ग्राम पंचायत शंकरपुर झिसनी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत फर्जी हाजिरी का सिलसिला लगातार चल रहा है। कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति दिखाने के लिए एक ही पुरानी ग्रुप फोटो को बार-बार अपलोड किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी न होने से यह गड़बड़ी बिना रुके जारी है। एक उदाहरण में डामर रोड से तालाब तक चकमार्ग उच्चीकरण कार्य के लिए 75 श्रमिकों की हाजिरी दिखाई गई, जबकि साइट पर सिर्फ आठ-दस श्रमिक ही काम करते दिखे। फोटो भी पुरानी अपलोड की गई थी।
यह स्थिति किसी एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना की हो गई है। ग्राम सचिव से लेकर ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी इस अनियमितता पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे फर्जीवाड़े से योजना की विश्वसनीयता पर बुरा असर पड़ रहा है और असली मजदूरों का हक प्रभावित हो रहा है। पंचायत सचिव मनुहार बाजपेई ने मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। सीतापुर जिले में मनरेगा के तहत फर्जी हाजिरी के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां एक ही फोटो से कई मस्टर रोल भरे जाते हैं।
What's Your Reaction?











