Sitapur : गरीबों को अनावश्यक परेशान न करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हर तहसील में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन सख्ती से किया जाए

Dec 26, 2025 - 21:35
 0  11
Sitapur : गरीबों को अनावश्यक परेशान न करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी: जिलाधिकारी
Sitapur : गरीबों को अनावश्यक परेशान न करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी: जिलाधिकारी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजागणपति आर की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नामांतरण, वरासत, सीमांकन, भू-अधिग्रहण, भूमि विवाद निपटान, राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निराकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हर तहसील में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन सख्ती से किया जाए और राजस्व कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नामांतरण और वरासत के मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाकर शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान दिया जाए। राजस्व वसूली की नियमित निगरानी की जाए और लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए।

भूमि विवाद और अन्य शिकायतों के तेजी से निपटारे के लिए राजस्व अधिकारियों को जनता से ज्यादा संवाद बढ़ाने और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों की समीक्षा लगातार होगी। अगर प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो संबंधित अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी उपजिलाधिकारियों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठने और एक साल से अधिक पुराने वादों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई की जाए। तालाबों का पट्टा आवंटन नियमों के अनुसार हो और पहले से आवंटित पट्टों पर कब्जा दिलाया जाए। शत्रु संपत्ति पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि गरीब व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय पर निराकरण किया जाए। आख्या स्पष्ट हो, संबंधित अधिकारी खुद जांच करें और शिकायतकर्ता से बातचीत करें। शिकायतकर्ताओं से मधुर भाषा में बात की जाए। अगर शिकायत किसी अन्य स्तर की हो तो भी विनम्रता से जानकारी दी जाए। अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक खालिद अंजुम सहित सभी उपजिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में फ्रॉस्टी फिएस्टा कार्निवल का भव्य आयोजन, बच्चों ने बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow