Sitapur : समाजवादी युवाओं की पीडीए संकल्प यात्रा का शुभारंभ

यह जत्था बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत चचेरवा में स्थित एक मंदिर से निकलकर श्रद्धा और संकल्प के साथ नैमिषारण्य धाम स्थित मां ललिता देवी मं

By INA News Desk
Sep 20, 2025 - 22:11
29 Views
Sitapur : समाजवादी युवाओं की पीडीए संकल्प यात्रा का शुभारंभ
समाजवादी युवाओं की पीडीए संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सिधौली, सीतापुर में समाजवादी पार्टी के युवा और सक्रिय कार्यकर्ता शिव सिंह गौड़ के नेतृत्व में करीब दर्जन भर युवाओं का उत्साही दल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगली सरकार बनने की कामना के साथ पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। दल में शिवम सिंह, राहुल यादव, उमेश चंद्र रावत, जसकरन यादव, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, चंदन यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह जत्था बाराबंकी जिले की जैदपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत चचेरवा में स्थित एक मंदिर से निकलकर श्रद्धा और संकल्प के साथ नैमिषारण्य धाम स्थित मां ललिता देवी मंदिर की ओर बढ़ रहा है। यात्रा के दौरान सिधौली ग्राम पंचायत बाड़ी बड़ा कुआं पर पहुंचे इन युवा कार्यकर्ताओं का सपा वरिष्ठ नेता वकील रामपाल भार्गव ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने युवाओं के साहस, मेहनत और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनेगी और पार्टी का झंडा लहराएगा।

इस मौके पर सपा के प्रदेश सचिव वकील रामपाल भार्गव, अंकित सिंह बादल (समाजवादी छात्र सभा जिला सचिव), विधानसभा सचिव आरके यादव, वकील आशीष यादव, शिवा त्रिपाठी, सुरेश राजपूत, मोहम्मद शिराज (नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी), विकास गौतम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Deoband : द दून वैली स्कूल में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow