Sitapur : राजा टोडरमल स्मारक समिति ने मंडलायुक्त को सौंपा मांग पत्र

समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापनों में कई मांगें रखी गई थीं। इनमें लालबाग से सी

Feb 5, 2026 - 21:46
 0  8
Sitapur : राजा टोडरमल स्मारक समिति ने मंडलायुक्त को सौंपा मांग पत्र
Sitapur : राजा टोडरमल स्मारक समिति ने मंडलायुक्त को सौंपा मांग पत्र

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के प्रतिनिधि मंडल ने मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को जिलाधिकारी राजा गणपति आर की मौजूदगी में मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने पहले दिए गए ज्ञापनों और पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मंडलायुक्त ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापनों में कई मांगें रखी गई थीं। इनमें लालबाग से सीतापुर चौराहे से आंख अस्पताल तक मार्ग का नाम टोडरमल के नाम पर करने, टोडरमल पार्क में बंद पड़ी लाइब्रेरी को खाली कराकर टोडरमल से जुड़ी पुस्तकें रखने, गंदे नाले को ढकवाने, पार्क का सौंदर्यीकरण कराने और सीतापुर में प्रवेश द्वार का निर्माण टोडरमल के नाम पर करने की मांग शामिल है।

तहसील लहरपुर के राजापुर गांव में 85 बीघे तीर्थ स्थल का सौंदर्यीकरण कराने की भी मांग की गई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार राव, तहसील लहरपुर महामंत्री शौरभ तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow