Sitapur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर चलाया गृह संपर्क अभियान

अभियान में सेमरिया, सलारपुर, जल्लापुर, सोंसरी आदि गांवों को कवर किया गया। खंड सहकार्यवाह आलोक शुक्ला और खंड बौद्धिक प्रमुख विनय शुक्ला के मार्गदर्शन में यह

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 21:24
26 Views
Sitapur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर चलाया गृह संपर्क अभियान
Sitapur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर चलाया गृह संपर्क अभियान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत गृह संपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।

अभियान में सेमरिया, सलारपुर, जल्लापुर, सोंसरी आदि गांवों को कवर किया गया। खंड सहकार्यवाह आलोक शुक्ला और खंड बौद्धिक प्रमुख विनय शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चला। प्रमुख स्वयंसेवकों में अमन मिश्रा, शिवम, अर्जुन, करण, शिवा, शिवम पाधे, रौनक शाक्य, सौरभ वर्मा, आदित्य वर्मा आदि ने सक्रिय भाग लिया।

स्वयंसेवकों ने गांवों में पहुंचकर समाज में भागीदारी बढ़ाने, राष्ट्र भावना जगाने और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय चेतना को मजबूत बनाने का संदेश दिया तथा लोगों को भारत माता का चित्र और साहित्य वितरित किया।

अमन मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व की भावना को मजबूत करना और लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। यह अभियान पूरे देश में चल रहा है, जिसमें लाखों स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर रहे हैं।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow