Sitapur : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 21:23
36 Views
Sitapur : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत
Sitapur : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रहिमला गांव निवासी प्रांशु, स्वर्गीय कन्हैयालाल का बेटा, मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय साइकिल चला रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवक को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शेख सराय चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow