Sitapur : यज्ञ सैनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति ने कराया दहेज-रहित सामूहिक विवाह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सांसद राकेश राठौर, मंत्री राकेश राठौर गुरु, अखिल भारतीय उद्योग

Dec 1, 2025 - 21:21
31 Views
Sitapur : यज्ञ सैनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति ने कराया दहेज-रहित सामूहिक विवाह
Sitapur : यज्ञ सैनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति ने कराया दहेज-रहित सामूहिक विवाह

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में यज्ञ सैनी वैश्य हलवाई कल्याण समिति ने आरएमपी कॉलेज मैदान पर दहेज-रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ ग्यारह जोड़ों ने सात फेरे लिए और नया जीवन शुरू किया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सांसद राकेश राठौर, मंत्री राकेश राठौर गुरु, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, मुन्ना भैया, आकाश बजरंगी, सचिन मल्होत्रा, राजन गुप्ता, राजेश शुक्ला तथा भाजपा युवा नेता सागर गुप्ता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

समिति के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री रितेश कुमार गुप्ता और सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह दहेज-मुक्त विवाह पहल क्षेत्र में सराहना बटोर रही है और सामाजिक सद्भाव का संदेश दे रही है।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow