Sitapur : सामाजिक कार्यकर्ता ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को लाइब्रेरी खोलने के लिए पत्र सौंपा
उन्होंने उपमुख्यमंत्री को पत्र देकर मांग की कि नगर क्षेत्र में कोई लाइब्रेरी नहीं चल रही है। पालिका परिषद में बंद पड़ी लाइब्रेरी को फिर से शुरू किया जाए। इससे छात्रों को घर के पास ही
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS Sitapur
लहरपुर। सीतापुर। नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर न जाना पड़े, इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री को पत्र देकर मांग की कि नगर क्षेत्र में कोई लाइब्रेरी नहीं चल रही है। पालिका परिषद में बंद पड़ी लाइब्रेरी को फिर से शुरू किया जाए। इससे छात्रों को घर के पास ही अच्छी किताबें मिलेंगी और धन की कमी से पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को भी तैयारी का मौका मिलेगा।
मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जल्द से जल्द बंद लाइब्रेरी को फिर से चलाने और छात्रों के लिए समर्पित करने का आश्वासन दिया है।
Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल
What's Your Reaction?











