Sitapur : लहरपुर में प्राथमिक विद्यालय खिदिरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शाहिद अख्तर, सहायक अध्यापक शमीम बानो, राजू और हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया से कदम एक्सीलरेटर आस्था शर्मा तथा चेतना सिंह मुख्य

Dec 24, 2025 - 22:01
21 Views
Sitapur : लहरपुर में प्राथमिक विद्यालय खिदिरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Sitapur : लहरपुर में प्राथमिक विद्यालय खिदिरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खिदिरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत चलाए जा रहे प्रोग्राम कदम प्लस के अंतर्गत कदम एक्सीलरेटर आस्था शर्मा के नेतृत्व में हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और एज अप्रोप्रिएट लर्निंग को पूरा करना है। बुधवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में बोरा दौड़, मेंढक दौड़, मकड़ी दौड़, ग्लास गतिविधि और म्यूजिकल चेयर जैसे खेल खेले गए। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे इसमें शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक शाहिद अख्तर, सहायक अध्यापक शमीम बानो, राजू और हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया से कदम एक्सीलरेटर आस्था शर्मा तथा चेतना सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में विद्यालय के सभी अध्यापकों ने इस प्रेरणादायक गतिविधि के लिए हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था का धन्यवाद किया। कार्यक्रम बच्चों में उत्साह और खेल के माध्यम से सीखने की भावना बढ़ाने में सफल रहा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow