Sitapur : खैराबाद सीएचसी में वीएचएनडी सत्रों के निरीक्षण में सख्ती बरती गई
परसेहरा स्वास्थ्य केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। अधीक्षक ने कार्यक्रम को शासन की मंशा के अनुसार प्रभावी ढंग से चलाने और लाभार्थियों की
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के खैराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक ने वीएचएनडी सत्रों का भ्रमण निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण में आरोग्य मंदिर मधवापुर पहुंचे, जहां उपलब्ध अभिलेखों की गहन जांच की। केंद्र पर लैपटॉप और प्रिंटर न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक ने नाराजगी जताई और आवश्यक संसाधन तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल कार्यों की कमी से योजनाओं के क्रियान्वयन और रिपोर्टिंग में रुकावट आती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परसेहरा स्वास्थ्य केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। अधीक्षक ने कार्यक्रम को शासन की मंशा के अनुसार प्रभावी ढंग से चलाने और लाभार्थियों की पूरी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रामकोट क्षेत्र में अवैध छोलाछाप क्लीनिकों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। चिकित्सा अधीक्षक ने ऐसे क्लीनिक संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि वे अपने चिकित्सीय अभिलेख और वैध दस्तावेज तुरंत परीक्षण के लिए प्रस्तुत करें। बिना पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं देना कानूनी अपराध है और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी। अन्य स्थानों पर वीएचएनडी सत्रों का भी निरीक्षण हुआ। अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर सत्र पर सभी जरूरी और उपयोगी सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की शिथिलता या लापरवाही बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी।
यह निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की सख्त निगरानी और गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में वीएचएनडी सत्रों के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते हैं।
Also Click : Hardoi : हरदोई में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित, दावे-आपत्तियां आमंत्रित
What's Your Reaction?











