Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने मारी बाजी, जिला पुलिस लाइन में मंत्रियों और अधिकारियों ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह में अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया। निबंध प्रतियोगिता में छात्रा राधिका दीक्षित ने प्रथम स्थान और आस्था मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अतिथियों से पुरस्कार प्राप्त किया।

Jun 22, 2026 - 22:44
 0  7
Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने मारी बाजी, जिला पुलिस लाइन में मंत्रियों और अधिकारियों ने किया सम्मानित
Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने मारी बाजी, जिला पुलिस लाइन में मंत्रियों और अधिकारियों ने किया सम्मानित

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर की जिला पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए जिले के उच्चाधिकारियों और प्रमुख हस्तियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर कारागार मंत्री सुरेश राही, एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा अवस्थी और जिला पंचायत के शिव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दीक्षा जोशी ने संयुक्त रूप से मेधावी विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस सम्मान समारोह में अग्रवाल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया। निबंध प्रतियोगिता में छात्रा राधिका दीक्षित ने प्रथम स्थान और आस्था मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अतिथियों से पुरस्कार प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने तार्किक विचारों के बल पर द्वितीय स्थान पाने वाले मानस मिश्रा को मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से योग का सुंदर संदेश देने वाली छात्रा महक अवस्थी को तृतीय स्थान के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने और बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अग्रवाल पब्लिक स्कूल के शिक्षक तनमय शुक्ला, अमित मिश्रा और आकाश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में मौजूद मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों से योग के महत्व को समाज के सामने बेहद शानदार तरीके से रखा है। विद्यालय के बच्चों का जिला स्तर पर यह शानदार प्रदर्शन देखकर कॉलेज प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ में खुशी की लहर है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow