Sitapur : सीतापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार महिलाओं के स्वावलंबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर लगातार इस कार्य
उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाना है। इससे महिला संबंधी अपराधों पर रोक लग सकती है और पुलिस ऐसे अपराधों को रोकने में सफल हो सकती है। इन निर्देशों का पालन करते हुए सीतापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में इंस्पेक्टर अमर सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार महिलाओं के स्वावलंबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर लगातार इस कार्यक्रम को लागू कर रहे हैं। इसके तहत ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। शिविर को संबोधित करते हुए कहा गया कि जितनी महिलाएं और बालिकाएं सशक्त, जागरूक और शिक्षित होंगी, उतनी ही अपने अधिकारों के प्रति सतर्क और निडर होंगी। इसलिए सरकार महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर कदम उठा रही है, चाहे वह पुलिस से जुड़ा हो या अन्य विभागों से। महिला अपराधों को लेकर पुलिस बहुत सतर्क है।
इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवाएं के लिए 102 एंबुलेंस 108, बालिका हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सेवा 112 शामिल हैं। शिविर में इन नंबरों का उपयोग कैसे करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
Also Click : Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया
What's Your Reaction?











