Hardoi News: 7 अप्रैल को लखनऊ में एक देश एक चुनाव चर्चा में शामिल होंगे सामाजिक संगठन। 

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र सोनी व सहसंयोजक मुकुल सिंह आशा ने सभी सामाजिक संगठनों एनजीओ के साथियों....

Apr 5, 2025 - 10:59
37 Views
Hardoi News: 7 अप्रैल को लखनऊ में एक देश एक चुनाव चर्चा में शामिल होंगे सामाजिक संगठन। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला/ हरदोई। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेंद्र सोनी व सहसंयोजक मुकुल सिंह आशा ने सभी सामाजिक संगठनों एनजीओ के साथियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग 7 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री जी के विचारों को सुने और एक देश एक चुनाव अभियान में जुड़कर भारत देश को मजबूत करने में सहयोग करें। 

जिला संयोजक महेंद्र सोनी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार देश व प्रदेश के अंदर एक समग्र जन आंदोलन बने इस परिपेक्ष में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित प्रदेश सम्मेलन को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश संबोधित करेंगे आप सभी लोग प्रदेश सम्मेलन में सादर आमंत्रित हैं। 

Also Read- Kanpur News: चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक अंडरग्राउंड स्टेशनों के साथ बने एन्सलेरी बिल्डिंग पूरी तरह से हैं तैयार।

जिला सहसंयोजक मुकुल सिंह आशा ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से देश और प्रदेश में चुनावी खर्च में कमी आएगी प्रशासनिक कार्यों में व्यवधान कम होगा और सुशासन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा इस सम्मेलन में आप सभी उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विचारों को सुने और एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान से जुड़कर देश को सशक्त बनाने में सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow